करेंट अफेयर्स 6 अक्टूबर:मेडिसिन का नोबेल जर्मनी, अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मिला, संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट 2026 का समापन

Spread the love

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट 2026 का समापन

  • 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट 2026 का समापन हुआ।
  • यह भारत और मंगोलिया की सेनाओं के बीच आयोजित होने वाला वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
  • संयुक्त राष्ट्र जनादेश के तहत उग्रवाद विरोधी और आतंकवाद विरोधी सिनेरियो पर ट्रेनिंग दी गई।
  • दोनों देशों के 45-45 सैन्यकर्मियों ने इसमें भाग लिया।
  • दोनों देशों के सैनिकों ने सामरिक कौशल, हथियार संचालन और रिफ्लेक्स शूटिंग की प्रैक्टिस की।
  • सबसे पहले नोमैडिक एलिफेंट अभ्यास की शुरुआत 2004 में की गई थी।
  • यह यात्रा भारत-इफ्टा (EFTA) व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के एक साल पूरा होने के अवसर पर हुई।
  • पिथौरागढ़ को इस अभ्यास के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यहां का पहाड़ी इलाका सैन्य प्रशिक्षण के लिए उपयोगी है।
इससे पहले यह अभ्यास मई–जून 2025 में उलानबटार, मंगोलिया में हुआ था।

इससे पहले यह अभ्यास मई–जून 2025 में उलानबटार, मंगोलिया में हुआ था।

2. स्विस राष्ट्रपति गॉय पारमेलिन राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

  • 5 अक्टूबर 2026 को स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गॉय पारमेलिन भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • राष्ट्रपति गी पार्मेलॉ और कैरोलीन गी पार्मेलॉ को राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे।
  • उनकी इस यात्रा में व्यापार, निवेश, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और लोगों की आवाजाही जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा होगी।
  • यह उनकी पहली राजकीय भारत यात्रा है।
  • इस साल वह दूसरी बार भारत आए हैं। इससे पहले वह फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे।
राष्ट्रपति परमेलिन की भारत यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक होगी।

राष्ट्रपति परमेलिन की भारत यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक होगी।

3. पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए 4 MOU पर साइन

  • 5 अक्टूबर को केंद्र और राज्य सरकार ने हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए MOU पर साइन किए।
  • इसके तहत चार नए हवाई अड्डों का विकास कार्य किया जाएगा।
  • यह समझौता केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत हुआ है।
  • नए हवाई अड्डों में पुरुलिया (छर्रा), पश्चिम मेदिनीपुर (कलाईकुंडा), दक्षिण दिनाजपुर (बालुरघाट) और अलीपुरद्वार (हासीमारा) शामिल हैं।
  • इन चार नए हवाई अड्डों को अगले दो सालों में विकसित करने की योजना है।
  • इसके तहत अगले 10 सालों में पश्चिम बंगाल में 29,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

4. डिब्रूगढ़ से पहले अंतर्राष्ट्रीय कार्गो जलमार्ग का शुभारंभ

  • 5 अक्टूबर को असम के डिब्रूगढ़ में बोगीबील टर्मिनल से पहले अंतरराष्ट्रीय कार्गो जलमार्ग का शुभारंभ किया गया।
  • यह जलमार्ग बांग्लादेश के ढाका के लिए है।
  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे हरी झंडी दिखाई। इस जहाज का नाम पाटकाई है।
  • यात्रा में असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड का मेथनॉल बांग्लादेश के ढाका स्थित पंगांव बंदरगाह तक ले जाया जाएगा।
  • यह लगभग 783 किलोमीटर की दूरी 7 दिनों में तय करेगा।
  • इसे असम में नदी के रास्ते व्यापार को फिर से बढ़ावा देने और पूर्वोत्तर में अंतर्देशीय जलमार्ग संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
आजादी के बाद डिब्रूगढ़ से पहली बार किसी विदेशी बंदरगाह के लिए सीधे जलमार्ग से माल भेजा गया है।

आजादी के बाद डिब्रूगढ़ से पहली बार किसी विदेशी बंदरगाह के लिए सीधे जलमार्ग से माल भेजा गया है।

अवार्ड (AWARD)

5. मेडिसिन का नोबेल जर्मनी – अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मिला

  • 5 अक्टूबर को 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल मिला।
  • इसमें पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल और कार्ल डीसेरोथ शामिल हैं।
  • ये पुरस्कार पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल और कार्ल डीसेरोथ को दिया गया है। पीटर और हम्बोल्ट जर्मनी के हैं। कार्ल अमेरिका से हैं।
  • ये नोबेल ब्रेन सेल्स को कंट्रोल करने की ‘ऑप्टोजेनेटिक्स’ तकनीक विकसित करने के लिए दिया गया।
  • ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक से रोशनी की मदद से दिमाग की अलग-अलग तंत्रिका कोशिकाओं को नियंत्रित करके उनके काम को समझा जा सकता है।
  • इससे डिप्रेशन और मानसिक बीमारियों को समझना आसान होगा।
  • इससे डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों और दिमाग से जुड़ी दूसरी बीमारियों पर रिसर्च करना भी आसान हुआ है।
  • फिलहाल इस तकनीक का इस्तेमाल आंखों की बीमारियों पर भी किया जा रहा है।
  • वैज्ञानिक यह पता लगा रहे हैं कि इसकी मदद से आंखों की रोशनी खो चुके लोगों की आंखों की रोशनी वापस लाई जा सकती है या नहीं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

6. एशियाई खेल 2026 का जापान में समापन हुआ

  • 4 अक्टूबर को एशियाई खेल 2026 का समापन हुआ।
  • भारत ने 85 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
  • एशियन गेम्स में चीन ने सबसे ज्यादा 169 गोल्ड मेडल जीते।
  • सबसे कम मेडल (22) बहरीन को मिले।
  • 2026 के एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक Aichi-Nagoya, जापान में हुए।
  • इससे पहले 2002 में बुसान में हुए एशियन गेम्स में भारत में लड़कियां आगे रही थीं।
  • अगले समर एशियन गेम्स वर्ष 2030 में कतर (दोहा) में होंगे।

एशियन गेम्स

  • यह एशियाई देशों के बीच आयोजित होने वाला इंटरनेशनल टूर्नामेंट है।
  • इसमें एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग और तैराकी सहित कई खेलों में मेडल जीतने के लिए कॉम्पिटिशन करते हैं।
  • सबसे पहले इस कॉम्पिटिशन का आयोजन 1951 में हुआ था।
  • ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया इसका आयोजन करता है।

आज का इतिहास

  • 1981 में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या कर दी गई थी।
  • 1989 में न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी ने हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था।
  • 2007 में परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
  • 1946 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता विनोद खन्ना का जन्म हुआ था।

Related Posts

NEET PG में 258 स्‍टूडेंट्स के 0 या नेगेटिव नंबर:क्‍या फिर माइनस नंबर वाले होंगे क्‍वालिफाई? एक्‍सपर्ट बोले-सीटें भरने का नहीं, बेचने का फॉर्मूला

Spread the love

Spread the love24 सितंबर को जारी हुए NEET-PG 2026 रिजल्ट में इस बार कुल 2,63,535 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है। लेकिन एग्जाम देने वाले 258 कैंडिडेट्स के 0 या उससे…

Read more

राजस्थान दसवीं बोर्ड में पूरक परीक्षा का पैटर्न खत्म:अब साल में दो बार फरवरी-मार्च और मई में होगा एग्जाम, तीन विषयों में मिलेगा अंक सुधार का मौका

Spread the love

Spread the loveमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने अब दसवीं बोर्ड में पूरक परीक्षा का पैटर्न खत्म कर दिया है, उसकी जगह अब सुधारात्मक परीक्षा होगी। इसके तहत अधिकतम तीन पेपर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देवली पंचायत समिति में चुनाव की नई तारीख जारी:धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग, जानें आपके यहां कब होगा मतदान

  • October 6, 2026
देवली पंचायत समिति में चुनाव की नई तारीख जारी:धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग, जानें आपके यहां कब होगा मतदान

टोंक में एक दिन पहले होगी पंचायत चुनाव की वोटिंग:धनतेरस के चलते तीसरे चरण की तारीख में बदलाव

  • October 6, 2026
टोंक में एक दिन पहले होगी पंचायत चुनाव की वोटिंग:धनतेरस के चलते तीसरे चरण की तारीख में बदलाव

हाड़ीकला में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान:अराई निवासी के रूप में पुष्टि, टोल प्लाजा से मिला सुराग; पुलिस कर रही जांच

  • October 6, 2026
हाड़ीकला में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान:अराई निवासी के रूप में पुष्टि, टोल प्लाजा से मिला सुराग; पुलिस कर रही जांच