महिलाओं ने दो युवकों को चप्पलों से पीटा: बोलेरो और बाइक टक्कर के बाद विवाद हुआ, वीडियो भी बनाया

Spread the love

सवाई माधोपुर की हम्मीर पुलिया पर शुक्रवार शाम बोलेरो और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों ने बोलेरो चालक से बात की और पुलिस में शिकायत के लिए गाड़ी की फोटो खींची।
इसके बाद बोलेरो में सवार दो महिलाओं ने युवकों से कहासुनी की और चप्पलों से मारपीट की। मारपीट के दौरान मौके पर लोग जमा हो गए और करीब एक घंटे तक हम्मीर पुलिया पर जाम रहा।
पीड़ित जयप्रकाश मीणा ने महिलाओं समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

महिलाओं ने दो युवकों को चप्पलों से पीटा।

महिलाओं ने दो युवकों को चप्पलों से पीटा।

बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम हम्मीर पुलिया पर बोलेरो कार और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हुआ। हादसे के बाद बाइक सवार युवकों ने बोलेरो ड्राइवर को उलाहना दिया। उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी ठीक से चलाने की बात कही। युवकों ने पुलिस में शिकायत करने के लिए बोलेरो की फोटो भी खींच ली।

फोटो खींचने पर कहासुनी शुरू हुई

बोलेरो की फोटो खींचने की बात को लेकर कार में सवार दो महिलाओं ने बाइक सवार युवकों से कहासुनी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने युवकों की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी।

हम्मीर पुलिया पर करीब एक घंटे जाम

मारपीट के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हंगामे के कारण हम्मीर पुलिया पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित जयप्रकाश मीणा ने मारपीट करने वाली महिलाओं सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला जांच में लिया है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित बोले- बाइक को बोलेरो ने टक्कर मारी

सारसोप निवासी जयप्रकाश मीणा ने बताया कि मैं खंडार से राजकीय स्कूल विजिट करके और सवाई माधोपुर राजकीय कार्य करके वहां सवाई माधोपुर आ रहा था। इसी बीच आलनपुर पुलिया के सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने हमारी बाइक को टक्कर मारी। मेरे साथ मेरे मित्र पीछे बैठे थे। हम दोनों गिर गए। हमने उनसे बात की और कहा कि भाई, आप अनियंत्रित चला रहे हो, ढंग से चलाओ और ऐसे गलती मत करो। इसके बाद उन्होंने हमारे साथ मारपीट की। फिर मैंने कहा कि मैं राजकार्य से आया हूं, मेरे साथ मारपीट मत करो, मैं राजकार्य सेवक हूं।

महिलाओं से पिटवाने का आरोप

जयप्रकाश ने आरोप लगाया- इसके बाद उनकी गाड़ी में बैठी हुई दो महिलाओं को सामने लाया गया। मुझे गाली दी और कहा कि तेरी छवि को ऐसी-तैसी कर दूंगा, धूमिल कर दूंगा। इसके बाद उन्होंने महिलाओं से मुझे पिटवाया। महिलाओं को एकत्रित करने के बाद मॉब लिंचिंग की स्थिति बन गई थी। मैंने माफी मांगते हुए उनसे कहा कि मेरी गलती नहीं है। इसके बाद भी उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। हमने अपनी महिलाओं का ध्यान रखते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। आज हम एसपी ऑफिस और जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर आए हैं और न्याय की गुहार करते हैं। एसपी ऑफिस में लिखित में FIR दर्ज कराकर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है