
मांडकला स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में बैरवा समाज विकास समिति मांडकला ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया।
समिति अध्यक्ष रामजीलाल बैरवा हाड़ौती के पिताजी की पुण्य स्मृति में मंदिर परिसर में पाँच पौधे लगाए गए। इस दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान, क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और सुख-शांति की कामना के साथ मंदिर परिसर में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर प्रार्थना की गई।
वक्ताओं ने बताया कि पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण करना उन्हें सच्चा सम्मान देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।
कार्यक्रम में रामकुंवार महाराज के सानिध्य में समिति अध्यक्ष रामजीलाल बैरवा हाड़ौती, महामंत्री कजोड़ बैरवा खेड़ली, रामगोपाल सीआर देवरी, लादूलाल अध्यापक बोसरिया, सेवानिवृत्त अध्यापक गिरिराज बैरवा, अध्यापक हरिनारायण बैरवा खेड़ली, रामकरण विजयगढ़, चौथमल बालापुरा, कमलेश नगरफोर्ट, भेरूलाल, कजोड़ बैरवा और सुखपाल सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।






