
यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में ध्वज पूजन, आरती और भगवान बद्रीविशाल की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पदयात्रा समिति के संयोजक श्री बद्री लाल विजय के साथ शंकर, रामसहाय, मुकेश, राधे, गोविंद, रामकिशोर सहित कई श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य डिग्गी कल्याण धनी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वजन कल्याण की कामना करना है। श्रद्धालुओं ने इस दौरान आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।






