बढ़ती एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस पर चिंता, विशेषज्ञ बोले- बचाव ही सबसे बड़ा उपाय

Spread the love

एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग और उससे पैदा हो रही एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की चुनौती से निपटने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, टोंक में सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की ओर से एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर एवं ग्लोबल पब्लिक हेल्थ अवेयरनेस एंड रिसर्च (जीपीएचएआर) के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने डॉक्टरों और मेडिकल विद्यार्थियों को संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जानकारी दी।

प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र शर्मा ने कहा कि बदलते समय में चिकित्सकों का नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियों से अपडेट रहना जरूरी है। ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करते हैं और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. निधि सिंह ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत उपयोग एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्या को बढ़ा रहा है। इससे बचने के लिए संक्रमण नियंत्रण के मानकों का पालन और एंटीबायोटिक का जिम्मेदारी से उपयोग जरूरी है।

सीएमई के आयोजन सचिव डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, इंटर्न और मेडिकल विद्यार्थियों को संक्रामक रोगों तथा एएमआर से जुड़े नवीनतम वैज्ञानिक शोध और उपचार पद्धतियों की जानकारी देना था।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर की वरिष्ठ प्रोफेसर व सूक्ष्मजीव विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी शर्मा ने ‘एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस: वर्तमान परिदृश्य’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि यदि एंटीबायोटिक दवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग नहीं किया गया तो भविष्य में सामान्य संक्रमण का उपचार भी चुनौती बन सकता है। उन्होंने एंटीबायोटिक स्ट्यूवर्डशिप और संक्रमण नियंत्रण की प्रभावी रणनीतियों पर भी विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. भारती मल्होत्रा ने मौसमी संक्रामक रोगों पर जानकारी दी। उन्होंने बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रमणों की शीघ्र पहचान, बचाव और समय पर उपचार के उपाय बताए।

कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. ममता चौधरी ने किया। इस दौरान डॉ. दिनेश कुमार, विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, रेजिडेंट चिकित्सक, इंटर्न व मेडिकल विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Posts

जरूरत की खबर- PM मोदी ने बताए आंवले के गुण:विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

Spread the love

Spread the loveहाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में आंवले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह फल भारतीय घरों की परंपरा का हिस्सा…

Read more

अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला:किशोरियों और महिलाओं को संतुलित आहार, एनीमिया व स्वच्छता की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveअलीगढ। 19 घंटे पहले अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला हुई। यह आयोजन सहायक निदेशक अनिरुद्ध शर्मा के निर्देश पर किया गया। कार्यशाला में किशोरी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित