
दतवास में बछ बारस के मौके पर महिलाओं ने गोमाता की श्रद्धा के साथ पूजा की। महिलाओं ने गाय को तिलक लगाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बछ बारस की कथा भी सुनी।

महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान सुख के लिए कामना की। पूजा के बाद गोमाता को चारा और गुड़ भी खिलाया गया। महिलाओं ने बताया कि बछ बारस पर गोमाता की पूजा और कथा सुनने की परंपरा सालों से चली आ रही है।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गोमाता की पूजा करने और कथा सुनने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और संतान सुख मिलता है। इसी मान्यता के चलते महिलाओं ने यह पूजा की। इस पूजा में चांद कंवर, भंवर, सरिता कंवर, गुड्डी कंवर, मुकेश कंवर, ब्रज बाला, सोहन कंवर, कोमल कंवर, मनोज कंवर, बीना कंवर और पिंटू सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।






