
ग्राम पंचायत बामनवास कांकर के गांव बैरावास से देवधाम जोधपुरिया (निवाई-टोंक) के लिए ध्वज यात्रा शुरू हुई है। हर साल की तरह इस बार भी पंचायत का एकमात्र ध्वज भक्तजनों ने उठाया।

इस ध्वज यात्रा में पंचायत क्षेत्र के कई गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार ट्रैक्टरों से यात्रा पर निकले। ट्रैक्टरों के पीछे पानी के टैंकर भी लगाए गए हैं। श्रद्धालु ट्रैक्टर की ट्रॉलियों को तिरपाल से ढककर अपने साथ जरूरत का सामान भी ले गए हैं।
इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह ध्वज यात्रा 8 सितंबर को बैरावास से शुरू हुई है। यह यात्रा 16 सितंबर को देवधाम जोधपुरिया (निवाई-टोंक) पहुंचेगी। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है।






