पुष्कर के होटल से 1.08 करोड़ की नकदी बरामद:नोटों की गिनती के लिए बैंक कर्मचारी बुलाए गए, होटल मालिक गिरफ्तार

Spread the love

अजमेर के पुष्कर में एक होटल से 1.08 करोड़ की नकदी मिली है। काउंटिंग के लिए बैंककर्मियों को बुलाया गया। पुष्कर पुलिस चुनाव आचार संहिता के तहत होटल स्पैरो में चेकिंग करने पहुंची तो होटल मालिक के कमरे में बेड पर थैली में रुपए रखे हुए थे।

पुलिस ने 1.08 करोड़ रुपए जब्त कर होटल मालिक बंकेश सेन को गिरफ्तार कर लिया। मामला एसडीएम ऑफिस के सामने स्थित होटल स्पैरो का गुरुवार दोपहर 3ः30 बजे का है। पुलिस ने करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया।

वहीं होटल मालिक बंकेश सेन से का कहना है कि उन्होंने पुष्कर के बाहर किसी जमीन का सौदा किया था, ये नकदी वहां से आई थी।

पुष्कर के होटल स्पैरो से 1.08 करोड़ की नकदी बरामद की गई है।

पुष्कर के होटल स्पैरो से 1.08 करोड़ की नकदी बरामद की गई है।

एसडीएम ऑफिस के सामने होटल पर की चेकिंग एसएचओ अशोक बिशु ने बताया- एसडीएम ऑफिस के सामने स्थित होटल स्पैरो में गुरुवार दोपहर करीब 3ः30 बजे चेकिंग की गई। होटल में बेसमेंट और दो फ्लोर है, जिनमें 7 कमरे बने हुए है। बेसमेंट में दो कमरे हैं, जहां होटल मालिक और उसका परिवार रहता है।

एसएचओ ने बताया- गुरुवार को होटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, इस दौरान सीओ ग्रामीण सत्येंद्र नेगी भी पुलिस जाप्ते के मौजूद थे। पुलिस टीम ने होटल के अलग-अलग हिस्सों की जांच की।

पुलिस ने आरोपी होटल मालिक बंकेश सेन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी होटल मालिक बंकेश सेन को गिरफ्तार कर लिया।

बेड पर थैली में पड़ी थी नकदी तलाशी के दौरान होटल मालिक बंकेश सेन के कमरे में बेड पर थैली में पैक नकदी बरामद की गई। नोटों की संख्या ज्यादा होने के चलते काउंटिंग के लिए बैंककर्मियों को बुलाया गया। बैंककर्मियों की मौजूदगी में नोट गिने गए, जिसमें कुल राशि एक करोड़ 8 लाख 79 हजार रुपए निकली।

आरोपी से पूछा जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई, इसका वास्तविक मालिक कौन है और पैसा कहां पहुंचाया जाना था ? पुलिस नकदी से संबंधित दस्तावेजों और संभावित लेनदेन की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार बरामद राशि को विधिवत जब्त कर मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

नोटों की काउंटिंग के लिए बैंककर्मियों को बुलाया गया था।

नोटों की काउंटिंग के लिए बैंककर्मियों को बुलाया गया था।

पुलिस इस पहलू की भी जांच करेगी कि बरामद नकदी का नगर निकाय चुनाव अथवा किसी प्रत्याशी या राजनीतिक गतिविधि से किसी प्रकार का संबंध है या नहीं।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव