पड़ोसी युवक निकले बुजुर्ग पति-पत्नी के हत्यारे:खून के धब्बे साफ कर बक्से में छुपाए थे शव; गहने-नकदी के साथ जूते-चप्पल तक ले गए

Spread the love

उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर गांव के ही 3 युवकों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर किया था। आरोपियों पर बहुत कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए लूट का प्लान बनाया और रात को बुजुर्ग पति-पत्नी के घर में घुसकर हत्या कर दी।

आरोपियों ने शवों को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर बक्से से डाल दिया और ऊपर बिस्तर रख दिए। इसके बाद कमरे और बरामदे सहित घर में लगे खून के धब्बों की सफाई की और सोने-चांदी के गहने, नकदी लेकर फरार हो गए।

आरोपी युवक बुजुर्ग दंपती के जूते-चप्पल भी साथ ले गए थे, ताकि सूना घर देखकर परिजनों-रिश्तेदारों को लगे कि दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

बुजुर्ग लहरीलाल और उनकी पत्नी राधाबाई की 11 अगस्त की रात को घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। 14 अगस्त को बक्से में उनके शव मिले थे।

बुजुर्ग लहरीलाल और उनकी पत्नी राधाबाई की 11 अगस्त की रात को घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। 14 अगस्त को बक्से में उनके शव मिले थे।

मुख्य आरोपी समेत 5 हत्यारे गिरफ्तार एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया- सायरा थाना इलाके में घर में सो रहे बुजुर्ग लहरीलाल (65) और उनकी पत्नी राधाबाई (62) की हत्या के आरोपी कुशल पालीवाल पुत्र मांगीलाल, किशन पुत्र देवीलाल पालीवाल और जीवन पुत्र भैरूलाल पालीवाल, चंदन पुत्र प्रवीण यादव और दिलीप पुत्र कनिकराम चौधरी को गिरफ्तार किया है।

3 आरोपी कुशल, किशन और जीवन पुनावली गांव के ही रहने वाले हैं, जबकि चंदन और दिलीप सूरत (गुजरात) के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी कुशल सूरत में प्रवीण और दिलीप के साथ रहता था। तीनों जिम ट्रेनर का काम करते थे। आरोपी अच्छी लाइफ स्टाइल जीने के शौकीन थे। इन्होंने लोगों से उधार और बैंक से लोन लिया हुआ था।

1 महीने पहले कर ली थी हत्या-लूट की प्लानिंग एसपी ने कहा- आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बढ़ते कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते कुशल ने 1 महीने पहले हत्या और लूट की प्लानिंग कर ली थी। बुजुर्ग दंपती गांव में अकेले रहते थे, जबकि उनका बेटा परिवार के साथ अहमदाबाद (गुजरात) में रहता है। ऐसे में बुजुर्ग दंपती उसे सॉफ्ट टारगेट लगे।

कुशल ने चचेरे भाई किशन और जीवन के साथ मिलकर बुजुर्ग दंपती का डेली रूटीन पता किया। 10 अगस्त की रात को लूट-हत्या के लिए कुशल और चंदन बुजुर्ग दंपती के घर गए। कुशल के पड़ोसी होने के कारण राधाबाई ने उसे घर में आसानी से प्रवेश दे दिया। भूख लगने पर दोनों को खाना भी खिलाया।

इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती को मारने की कोशिश की, लेकिन लोगों की आवाजाही होने से हत्या नहीं कर पाए। इसके बाद आरोपी वहां से निकल गए और पदराड़ा के आसपास जगह देखकर गाड़ी में ही सो गए। अगले दिन (11 अगस्त) रात को आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती का मर्डर कर दिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया।

जन्मपत्री दिखाने के बहाने घर आए, 1 आरोपी बाथरूम में छुपा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया- लहरीलाल दूध बेचने के साथ जन्मपत्री देखने का काम करते थे। 11 अगस्त को आरोपी किशन पालीवाल और जीवन पालीवाल जन्मपत्री दिखवाने उनके घर पहुंचे। इस दौरान मौका देखकर तीसरा आरोपी कुशल घर में घुसा और बाथरूम में छुप गया।

इसके बाद कुशल ने किशन और जीवन को मोबाइल पर मैसेज कर ​बताया कि मैं अंदर आकर छुप गया हूं, तुम दोनों बाहर चले जाओ। इसके बाद दोनों आरोपी घर से चले गए और कुशल रात में दंपती के सोने का इंतजार करने लगा।

दंपती के सोते ही कुशल ने बाकी बदमाशों को मैसेज कर बुलाया और दरवाजा खोलकर अंदर ले लिया। आरोपियों ने लहरीलाल के सिर पर 4 से 5 बार हथोड़ा मारकर हत्या कर दी। गला घोंटकर राधाबाई को भी मार दिया और फरार हो गए।

बदबू आने पर बक्सा खोला तो अंदर दोनों के शव मिले अगले दिन (12 अगस्त) लहरीलाल दूध देने नहीं पहुंचे तो पड़ोसी ने घर जाकर देखा। दरवाजा खुला था और अंदर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने राजकोट (गुजरात) में नौकरी करने वाले उनके बेटे मनोहर को सूचना दी। मनोहर ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर घर जाने और आसपास तलाश करने को कहा।

रिश्तेदारों को भी उनका कुछ पता नहीं चला। माता-पिता के लापता होने की खबर सुनकर मनोहर खुद गांव आया और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। 14 अगस्त को एक परिजन ने घर से बदबू आने पर हर कोने में देखा। बक्से की तरफ से बदबू आने पर उसे खोलकर देखा तो दोनों के शव थे।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

  • October 3, 2026
वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल