पानी पीने गया भाई डूबा,बचाने गई 2-बहनों की भी मौत:खेत से घर नहीं लौटे तो पहुंचे परिजन; 3 दिन पहले मां का हुआ था निधन

Spread the love

जोधपुर जिले में चौकड़ी गांव के एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से भाई और 2 चचेरी बहनों की मौत हो गई। तीनों घर से खेत पहुंचे थे। यहां भाई को प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए डिग्गी के पास गया। पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया।

छोटे भाई को डूबता देख चचेरी बहनें उसे बचाने के लिए तुरंत डिग्गी में कूद गईं। डिग्गी में गहराई के कारण तीनों ही डूब गए। हादसा बोरुंदा थाना इलाके में रविवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच हुआ।

परिजनों के अनुसार- सुमन (12) पुत्री भिया, रेखा (16) पुत्री नाथूराम और प्रवीण (8) पुत्र महेंद्र चचेरे भाई-बहन थे। रविवार को तीनों घर से खेत जाने के लिए निकले थे। 1 घंटे बाद भी दोनों घर नहीं लौटे तो तलाशते हुए खेत में पहुंचे। यहां डिग्गी में तीनों के शव मिले।

परिजनों ने बताया- 3 दिन पहले ही प्रवीण की मां का आकस्मिक निधन हुआ था। परिवार अभी इसके शोक से उबरा भी नहीं था कि अब तीन बच्चों की मौतों ने झकझोर दिया।

बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकाले।

बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकाले।

पानी पीते समय पैर फिसला, डिग्गी में डूबे

थाना अधिकारी सुजानाराम ने बताया- जहां हादसा हुआ है, वहां मूंग की खेती की हुई है। खेत में ही पानी की डिग्गी के पास पीने के पानी का पाइप लगा हुआ था। प्रवीण वहां पानी पीने गया था। इसी दौरान वह डिग्गी में गिर गया। उसको बचाने की कोशिश में दोनों बहनों की भी मौत हो गई।

हादसे के समय खेत में कोई नहीं था

भिया (35) पुत्र भैराराम चौकीदार निवासी चौकड़ी खुर्द ने बोरुंदा थाने में रिपोर्ट दी है। उसने बताया- मेरी बेटी सुमन, भाई नाथूराम की बेटी रेखा और छोटे भाई महेंद्र का बेटा प्रवीण हमारे शामलाती खेत में बनी डिग्गी के पास पानी पीने गए थे। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों के शव डिग्गी से बाहर निकाले। शवों को पीपाड़ जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता