
निवाई में नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए भाजपा और कांग्रेस ने सभी 40 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। नामांकन के बाद कुल 205 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा-कांग्रेस के 80 उम्मीदवारों के अलावा 125 निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं।
वार्ड 11 में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा 9 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह वार्ड 4 में 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। वार्ड 14 और वार्ड 30 में 6-6 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड 5 में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के राजेश स्वामी से है। वार्ड 23 में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा के सामने कांग्रेस के महावीर जैन चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 25 में निवर्तमान चेयरमैन दिलीप ईसरानी और कांग्रेस के महेंद्र मेठवानी आमने-सामने हैं।






