
नव निर्वाचन अखिल भारतीय बैरवा महासभा (पंजी.) टोंक के जिलाध्यक्ष हनुमान बैरवा।
अखिल भारतीय बैरवा महासभा (पंजी.) टोंक जिला और तहसील अध्यक्ष-महामंत्री के चुनाव मंगलवार को हुए। इसमें हनुमान बैरवा (पूर्व सरपंच बरवास) जिलाध्यक्ष बने। जबकि प्रशांत बैरवा जिला महामंत्री बने हैं। दोनों ही निर्विरोध निर्वाचित हुए। अखिल भारतीय बैरवा महासभा (पंजी.) टोंक के जिला व तहसील अध्यक्ष-महामंत्री के चुनाव निर्वाचन अधिकारी देवालाल मीमरोठ और ओमप्रकाश बैरवा की देखरेख में हुए।
मालपुरा तहसील कार्यकारिणी
- अध्यक्ष पद पर बजरंग लाल बैरवा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी किशन लाल बैरवा को 156 वोटों से हराकर जीत हासिल की।
- महामंत्री पद पर- रामजीलाल बैरवा ने कैलाश बैरवा को 103 वोटों से हराकर विजय हासिल की।
- निवाई तहसील क्षेत्र के अध्यक्ष बनवारीलाल बैरवा निर्विरोध बनाए गए है।
- इसी तरह टोडारायसिंह तहसील अध्यक्ष पद पर सीताराम बैरवा निर्विरोध बने, जबकि टोडारायसिंह तहसील महामंत्री सुरेश बैरवा निर्विरोध चुने गए हैं।
- चुनाव के बाद निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

अखिल भारतीय बैरवा महासभा (पंजी.) टोंक की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी।






