देवली: भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन

Spread the love

न्यूज | देवली

नगर पालिका चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में सुबह से ही सियासी गहमागहमी चरम पर रही। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तो पूरा परिसर चुनावी रंग में रंगा नजर आया। कोई ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचा तो कोई समर्थकों की भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन करता दिखाई दिया। दोपहर 3 बजे तक उपखंड कार्यालय के बाहर सैकड़ों प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ जमा रही।

दोपहर करीब 1 बजे देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में वर्तमान पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन समेत कई भाजपा वार्ड प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपखंड कार्यालय पहुंचे।

वहीं कांग्रेस खेमे में भी नामांकन को लेकर उत्साह नजर आया। कांग्रेस से जुड़े प्रत्याशियों ने भी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा कई वार्डों में टिकट के दावेदारों ने पार्टी से सिंबल मिलने से पहले अपने स्तर पर आवेदन प्रस्तुत किए। टिकट वितरण को लेकर दोनों प्रमुख दलों में असंतोष के संकेत भी दिखाई दिए और बड़ी संख्या में भाजपा-कांग्रेस से नाराज दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल किया। देवली नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए चुनाव होना है।

Related Posts

छौरिया स्कूल के 6 छात्र राज्य स्तर पर चुने गए:रग्बी और फुटबॉल में हुआ चयन, स्कूल ने की थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छौरिया के 6 विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चुने गए हैं। इनका चयन रग्बी और फुटबॉल खेलों में हुआ है।…

Read more

निवाई में 14 नवंबर को होगा जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव:20 नवंबर को आएंगे नतीजे, 16 नवंबर को 52 सरपंचों के लिए वोटिंग

Spread the love

Spread the loveनिवाई में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा हो गई है। यहां जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी गिनती 20…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान