निवाई में पुलिस ने लगाए 120 पौधे: हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण, जवानों ने ली देखभाल की जिम्मेदारी

Spread the love

‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत रविवार को निवाई वृत्त कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृत्ताधिकारी रविप्रकाश शर्मा के सानिध्य में पुलिस जवानों और कार्यालय स्टाफ ने करीब 120 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। पौधारोपण के साथ पुलिसकर्मियों ने इनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम में कई प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए। इनमें आम, बील, संतरा, नींबू, चीकू, करोंदा, अनार, अंगूर, सीताफल, जामुन और बेर शामिल रहे। इसके अलावा परिसर में गुलमोहर, हरसिंगार, चंपा और पारिजात जैसे छायादार एवं सजावटी पौधे भी लगाए गए। पुलिस जवानों और कार्यालय स्टाफ ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया।

पौधा लगाने के साथ देखभाल भी जरूरी

वृत्ताधिकारी रविप्रकाश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और बढ़ते तापमान तथा पर्यावरणीय असंतुलन को कम करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है। उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। जब तक लगाए गए पौधे पेड़ का रूप नहीं लेते, तब तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभानी होगी। तभी पौधारोपण अभियान का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकेगा।

पुलिस जवानों ने ली पौधों की जिम्मेदारी

कार्यक्रम में वृत्त कार्यालय का समस्त स्टाफ, निवाई थाने के एसएचओ सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।

पुलिसकर्मियों ने कहा कि आने वाले समय में फलदार और छायादार पौधों के विकसित होने से वृत्त कार्यालय परिसर हरा-भरा नजर आएगा। साथ ही यह स्थान यहां आने वाले आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित