पीपलू में FFS एप से खाद की ऑनलाइन बुकिंग:कृषि विभाग की पहल, प्रति किसान 600 रुपए की सीधी बचत

Spread the love

कृषि विभाग की नई डिजिटल पहल के तहत रानोली में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया गया है। ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) गोदाम पर डीएपी खाद के 500 कट्टों का वितरण एफएफएस (Framework for Fertilizer Sale) मोबाइल एप के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट ऑनलाइन बुकिंग करके किया गया।

इस नई व्यवस्था से किसानों को सबसे बड़ी राहत मिली है। उन्हें उर्वरक के साथ किसी भी अन्य अवांछित सामग्री (टैगिंग) की अनिवार्यता नहीं झेलनी पड़ी, जिससे प्रति किसान लगभग 600 रुपए की सीधी बचत हुई।

सहायक कृषि अधिकारी रूपचंद साहू ने मौके पर मौजूद किसानों को जीएसएस और अधिकृत विक्रेताओं से डिजिटल माध्यम से खाद प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। कृषि विभाग की टीम ने किसानों के स्मार्टफ़ोन में FFS एप डाउनलोड करवाया और ऑनलाइन बुकिंग की चरणबद्ध जानकारी देकर तुरंत खाद आवंटित करवाई।

स्थानीय किसानों ने सरकार की इस ऑनलाइन व्यवस्था को ऐतिहासिक और किसान-हितैषी बताया। रामअवतार सैनी, हनुमान मीणा, गिर्राज सेन, रामलाल स्वर्णकार और हेमराज सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले खाद के साथ जबरन दूसरी महंगी दवाइयां या उत्पाद थमा दिए जाते थे, लेकिन बिना टैगिंग के ऑनलाइन बुकिंग से समय और पैसे दोनों की बड़ी बचत हुई है।

कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि किसान अपने मोबाइल से FFS एप द्वारा यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और एमओपी जैसे मुख्य उर्वरकों की अग्रिम बुकिंग कर सकते हैं।

विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत विक्रेता के चंगुल में फंसने के बजाय केवल जीएसएस और अधिकृत डीलरों से ही FFS एप के जरिए पारदर्शी तरीके से उर्वरक खरीदें।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित