निवाई में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त,लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील

Spread the love

निवाई में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

लोगों से बोले- बिना डर के करें मतदान

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि मतदाता किसी भी तरह के लालच, दबाव या अफवाहों में न आएं। चुनाव के दौरान गड़बड़ी, अवैध गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान गलत गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त बढ़ाई गई है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और खुफिया जानकारी के जरिए भी संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

चुनाव आयोग के निर्देशों का होगा पालन

थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने आम लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित