बालीथल से 45 दिन की धार्मिक यात्रा पर गाजे-बाजे के साथ निकले श्रद्धालु

Spread the love

न्यूज उनियारा

धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत बालीथल के श्रद्धालुओं का दल बुधवार को 45 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। यात्रा को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने यात्रा शुरू करने से पहले धार्मिक अनुष्ठान कर भगवान का आशीर्वाद लिया तथा सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना के साथ प्रस्थान किया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु राजस्थान से लेकर उत्तर भारत, नेपाल, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों तक पहुंचेंगे। यात्रा में कई ज्योतिर्लिंग, शक्तिपीठ, प्रमुख मंदिर और भगवान से जुड़े पौराणिक स्थलों के दर्शन शामिल हैं।

यात्रा की शुरुआत राजस्थान के रणथम्भौर गणेशजी और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से होगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश में गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर और जनकपुरी के दर्शन भी यात्रा में शामिल हैं। बाबा वैद्यनाथ, कोणार्क सूर्य मंदिर, जगन्नाथपुरी और साक्षी गोपाल के दर्शन होंगे।

इसके बाद दल आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु व महाराष्ट्र की ओर जाएगा। मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जाएंगे। बद्रीलाल सैनी, श्योजी लाल सैनी, कालू जांगिड़, नारायण जांगिड़ और नाथू बुधवार को बालीथल से गाजे-बाजे के साथ यात्रा के लिए रवाना हुए।

Related Posts

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

Spread the love

Spread the loveजंतर-मंतर के पास पार्लियामेंट्री स्ट्रीट थाने के बाहर पत्रकारों ने शनिवार देर रात तक प्रदर्शन किया। दिल्ली में जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के एक…

Read more

डोटासरा बोले-विश्वेंद्र मुझसे प्यार करते हैं:धरने पर कोई ‘लल्लू-पंजू’ नहीं बैठा; वनमंत्री के पीछे दौड़े ‘मेयर-पति’

Spread the love

Spread the loveचीफ साहब को पूर्व मंत्रीजी ने ‘आखिरी सलाम’ वाला मैसेज भी कर डाला। हालांकि डोटासरा जी का कहना है कि ‘वे तो मुझसे प्यार करते हैं’। डोटासरा को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है