निवाई में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता:विजेता खिलाड़ी सम्मानित, स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Spread the love

निवाई में जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिलेभर से आए तीरंदाजों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

चयनित खिलाड़ी अब 10 से 13 सितंबर तक श्रीगंगानगर में होने वाली राजस्थान जूनियर एवं सब-जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त फिजिकल डिप्टी जोधपुर अनिल गुप्ता थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज गुर्जर ने अध्यक्षता की। शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

किस वर्ग में कौन रहा विजेता

जिला तीरंदाजी संघ के सचिव कुमार धनंजय ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की।

जूनियर इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में अभिनव गुर्जर प्रथम और गर्वित शर्मा द्वितीय रहे। महिला वर्ग में नेहा वैष्णव ने पहला और अंकिता चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

जूनियर रिकर्व राउंड में पंकज वैष्णव प्रथम और अनिरुद्ध द्वितीय रहे। कंपाउंड महिला वर्ग में श्रेया श्रेष्ठ प्रथम और पूजा चौधरी द्वितीय रहीं।

सब-जूनियर इंडियन राउंड बालक वर्ग में अभिनव गुर्जर प्रथम और गर्वित शर्मा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में नव्या मोहन प्रथम और स्वरणा सोनी द्वितीय रहीं।

सब-जूनियर रिकर्व राउंड बालक वर्ग में पंकज वैष्णव प्रथम और अनिरुद्ध द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में अक्षिता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक की भूमिका में रहे ये शिक्षक

प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षक संजय शर्मा, राकेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा, सत्यनारायण खंगार, ललित बैरवा, कौशल चौधरी और मोहनलाल निराला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

  • October 3, 2026
वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल