
भारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है, फिलहाल पहले सेशन का खेल जारी है। 372 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 108 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। सोनल दिनूषा और धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मंगलवार को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। मानव सुथार ने 2, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।
भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी के 193 रन जोड़कर भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की।






