निवाई में स्वतंत्रतता दिवस का मुख्य समारोह बारिश के कारण कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। पहले यह समारोह किसी अन्य स्थान पर होना था, लेकिन मौसम को देखते हुए स्थान परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसके संबंध में उपखंड अधिकारी ने एक बैठक भी ली।

एसडीएम करेंगे ध्वजारोहण
मुख्य समारोह सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह ध्वजारोहण करेंगे और मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर एकल और सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अपर्ति करेंगे
शहर के अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। पटेल रोड स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय और पाटनी कॉम्प्लेक्स स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भी झंडारोहण किया जाएगा। इस दौरान विधायक रामसहाय वर्मा कई कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और शास्त्री पार्क में भी श्रद्धासुमन चढ़ाएंगे।
बैठक में ये रहे शामिल
विभिन्न सरकारी और निजी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया जाएगा। इनमें नगरपालिका कार्यालय पर अधिशाषी अधिकारी नवरत्न शर्मा और निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी, पंचायत समिति कार्यालय पर विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा, पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय पर डीवाईएसी रविप्रकाश शर्मा, तहसील कार्यालय में तहसीलदार सृष्टि जैन, राजकीय सामुदायिक अस्पताल में अस्पताल प्रभारी डॉ. योगेंद्र विजय, ट्रक यूनियन पर अध्यक्ष कैलाशचंद चौधरी, पुलिस थाने में थानाधिकारी घासीराम मीणा और रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता शामिल हैं।
इसी तरह, उप तहसील कार्यालय दतवास पर नायब तहसीलदार रामकेश मीणा, दतवास थाने पर थाना प्रभारी निरमा मीणा और निवाई सदर थाने पर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ध्वजारोहण करेंगे। सभी सरकारी व निजी कार्यालयों, विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।






