नवरंगपुरा में 6 माह से नई डीपी का कनेक्शन नहीं:आंधी से क्षतिग्रस्त, अधीक्षण अभियंता बोले- जल्द समाधान करवाया जाएगा

Spread the love

उपखंड क्षेत्र के नवरंगपुरा गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां बैरवा मोहल्ले में ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए विभाग ने छह महीने पहले एक नई डीपी (ट्रांसफार्मर) स्थापित की थी। हालांकि, विभाग उपभोक्ताओं के कनेक्शन इससे जोड़ना भूल गया। तीन महीने पहले आए आंधी-तूफान में यह बिना चालू हुई डीपी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण मोहल्ले के निवासी आज भी गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने एक और समस्या बताई है। श्रवण सिंह राजावत, विकास गुप्ता और अजय के अनुसार, गांव के सार्वजनिक तालाब के पास लगा मुख्य बिजली का पोल भी तीन महीने पहले आंधी में टूट गया था। विभाग ने नया पोल तो लगा दिया, लेकिन वह भी अब जर्जर होकर मुख्य रास्ते की ओर खतरनाक तरीके से झुक गया है। यह व्यस्त मार्ग होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और मवेशियों के लिए हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।

बिजली विभाग की इस अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त डीपी को बदलकर कनेक्शन चालू नहीं किए गए और झुके हुए जर्जर पोल को ठीक नहीं किया गया, तो वे बिजली कार्यालय का घेराव करने के साथ-साथ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस संबंध में टोंक बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) शेर सिंह मीणा ने कहा कि मैं अभी पीपलू के कनिष्ठ अभियंता (JEN) को इस समस्या से अवगत करवाकर तुरंत समाधान के निर्देश देता हूँ।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज