लुहारी का झुपड़ा में पेयजल की समस्या से लोग परेशान:नलों में गंदा पानी आ रहा, बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा

Spread the love

कनवाडा ग्राम पंचायत की लुहारी का झुपड़ा ढाणी में ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से नलों में गंदा और दूषित पानी आ रहा है, जो पीने और दैनिक उपयोग के लायक नहीं है। इस कारण क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने इस समस्या की शिकायत 181 राजस्थान संपर्क पोर्टल और संबंधित विभागीय अधिकारियों से की थी। हालांकि, प्रशासनिक सुस्ती के कारण अब तक इस गंभीर स्थिति का कोई समाधान नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब वे अपनी समस्या लेकर अधिकारियों से संपर्क करते हैं, तो समाधान करने के बजाय उन्हें फोन पर धमकाया जाता है। इस व्यवहार से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि कनवाडा गांव में अवैध कनेक्शन होने के कारण भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

फतेह सिंह, पूरण, खुशीराम, रामसागर, मानसिंह, राजाराम, मांगीलाल, मुरली, किशन, मदनलाल, भौजी, कमल सिंह, आसाराम, मिश्रीलाल, हंसराज, सोजीलाल, प्रहलाद, धर्म सिंह, हेमंत और गोपाल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं की गई और गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है