धौलपुर में 3-बांध ओवरफ्लो के करीब, कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं:जयपुर और अलवर में लगातार बारिश से पारा गिरा, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Spread the love

राजस्थान में फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। जयपुर सहित 6 जिलों में मंगलवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कोटपूतली-बहरोड़ में कोलीला फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे- 48 की सर्विस लेन डूब गई है।

अलवर शहर में भी सुबह हुई तेज बरसात के कारण शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया। लगातार बरसात के कारण कई शहरों के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हुई है।

इससे पहले सोमवार को भी अलग-अलग जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा। करौली में बारिश के बाद पांचना बांध का जलस्तर बढ़ गया। धौलपुर जिले के 3 बांध भी ओवरफ्लो के करीब हैं।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का ये दौर 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

अलवर शहर में सुबह तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है।

अलवर शहर में सुबह तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है।

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा और आसपास के क्षेत्र में सोमवार रात से ही बारिश का दौर जारी है।

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा और आसपास के क्षेत्र में सोमवार रात से ही बारिश का दौर जारी है।

अलवर जिले के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। यहां सोमवार को बारिश हुई थी।

अलवर जिले के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। यहां सोमवार को बारिश हुई थी।

जयपुर में सुबह 4 बजे से हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंडा हो गया है।

जयपुर में सुबह 4 बजे से हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंडा हो गया है।

कोटा में सुबह से ही शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हो रही हैं बारिश के चलते तापमान में गिरावट हुई है।

कोटा में सुबह से ही शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हो रही हैं बारिश के चलते तापमान में गिरावट हुई है।

टोंक शहर में सुबह से घने बादल छाए हुए। शहर के अधिकतर इलाकों में सुबह हल्की बारिश भी हुई।

टोंक शहर में सुबह से घने बादल छाए हुए। शहर के अधिकतर इलाकों में सुबह हल्की बारिश भी हुई।

जयपुर में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह से शहर व आसपास के इलाके में रुक-रुककर बरसात हो रही है।

जयपुर में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह से शहर व आसपास के इलाके में रुक-रुककर बरसात हो रही है।

मानसून के बड़े अपडेट्स

कहां-कहां फिर मानसून एक्टिव: मंगलवार सुबह से अलवर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, दौसा, टोंक में रुक-रुककर बरसात हो रही है। जयपुर में लगातार दूसरे दिन बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं, अलवर हुई तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे पहले सोमवार को भरतपुर, जयपुर सहित 4 जिलों में बारिश हुई। भरतपुर में सबसे ज्यादा 4 इंच पानी बरसा।

सड़कें दरिया बनीं, अंडरपास में भरा पानी: सोमवार को तेज बारिश से करौली के हिंडौन स्थित बाजारों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यहां लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। पांचना बांध में भी पानी की आवक होने से बांध का गेज 9.10 मीटर से बढ़कर 9.15 मीटर पर पहुंच गया धौलपुर के बाड़ी में उर्मिला सागर, रामसागर और पार्वती बांध भरने के करीब हैं।

तीन दिन जारी रहेगा बारिश का दौर: मानसून ट्रफ के कारण उत्तर-प्रदेश, दिल्ली, एमपी समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी से लगते राजस्थान के इलाके (भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली समेत अन्य कई जिलों) में बारिश का दौर अगले ​तीन दिन जारी रहने की संभावना है।

Related Posts

घाड़ में तेज बारिश से गर्मी से राहत, तापमान गिरा:तेज हवाएं चली, फसलों को भी फायदा

Spread the love

Spread the loveघाड़, 1 घंटे पहले घाड़ में 20 मिनट बारिश से गर्मी-उमस से राहत, तापमान गिरा। मंगलवार शाम को घाड़ में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से…

Read more

निवाई मंडी में बारिश से किसानों का बाजरा भीगा:प्लेटफॉर्म पर रखा व्यापारियों का माल, 5 और 10 बोरी बाजरा खराब

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 18 घंटे पहले निवाई उपखंड में सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शहर और आसपास के कई गांवों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित