टोंक में 24 घंटे में 37 MM बारिश:अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 108 MM; बीसलपुर 314.05 मीटर पर स्थिर

Spread the love

बीते 24 घंटे में ही बारिश से कई जगह रास्तों में पानी निकासी की सुचारु व्यवस्था नहीं होने से रोड पर पानी भरा है। मालपुरा जाने वाले रास्ते पर आने वाले नयागांव किशनपुरा के रास्ते में भरा पानी।

टोंक जिले में बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह 8 बजे तक मौसम का मिजाज बदला रहा। जिले के अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे बीसलपुर बांध को छोड़कर जिले के अन्य तालाबों और बांधों में पानी की आवक शुरू हो गई है। जलभराव के स्तर में भी सुधार हुआ है। हालांकि बीसलपुर बांध में पानी की आवक नहीं बढ़ी और मंगलवार को भी सोमवार की तरह इसका जलस्तर 314.05 आरएल मीटर पर बना हुआ है।

मौसम विभाग और जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 37 MM बारिश दर्ज की गई। बारिश का दौर अभी भी रुक-रुककर जारी है, लेकिन अब इसकी रफ्तार कमजोर पड़ गई है। कई जगह बूंदाबांदी तो कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है और लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट आई है।

टोंक शहर में छाए बादल।

टोंक शहर में छाए बादल।

​कई रास्तों पर पानी भरा, आवागमन प्रभावित

बारिश के चलते जिले में कई जगह आवागमन भी प्रभावित हुआ है। रास्तों पर पानी निकासी की व्यवस्था सुचारु नहीं होने के कारण पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 108 MM बारिश

टोंक जिले में चालू मानसून सीजन की वार्षिक औसत बारिश 594.96 MM है। अब तक कुल बारिश का आंकड़ा 317.96 MM पहुंच गया है। प्रतिशत के हिसाब से जिले में 48.55% बारिश हो चुकी है। एक दिन पहले तक बारिश 379.48 MM दर्ज थी, जो कुल औसत का 42.67% थी। बीती रात हुई तेज बारिश के बाद 24 घंटे में बारिश का आंकड़ा करीब 37 MM बढ़ा है। प्रतिशत के हिसाब से भी इस दौरान करीब 6% बारिश हुई है।

फसलों को मिला जीवनदान, किसानों को राहत

सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक हुई तेज बारिश से फसलों को राहत मिली है। जिले में करीब एक सप्ताह से तेज बारिश नहीं होने के कारण फसलों को पर्याप्त ग्रोथ नहीं मिल रही थी। अब खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। स्थानीय नदी-नालों और तालाबों में पानी आने से आने वाले दिनों में पेयजल और सिंचाई की समस्या में भी सुधार की उम्मीद है।

Related Posts

घाड़ में तेज बारिश से गर्मी से राहत, तापमान गिरा:तेज हवाएं चली, फसलों को भी फायदा

Spread the love

Spread the loveघाड़, 1 घंटे पहले घाड़ में 20 मिनट बारिश से गर्मी-उमस से राहत, तापमान गिरा। मंगलवार शाम को घाड़ में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से…

Read more

निवाई मंडी में बारिश से किसानों का बाजरा भीगा:प्लेटफॉर्म पर रखा व्यापारियों का माल, 5 और 10 बोरी बाजरा खराब

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 18 घंटे पहले निवाई उपखंड में सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शहर और आसपास के कई गांवों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित