
न्यूज | टोडारायसिंह.
राजस्थान गुर्जर महासभा ने बरवास गांव से सामाजिक कुरीतियों पर रोक की मुहिम शुरू की है। अनावश्यक खर्च बंद करने की अपील की गई। बचत की राशि बच्चों की शिक्षा में लगाने पर जोर दिया गया। समाज के विकास के कामों में राशि लगाने की बात कही गई।
समाज के एक परिवार में बुजुर्ग महिला के निधन के बाद बैठक हुई। वरिष्ठजनों ने परिवार को ढांढस बंधाया। मृत्यु भोज सामान्य रखने के लिए प्रेरित किया। टीका बंद करने की अपील की। कपड़े-पहरावणी जैसे खर्च रोकने की बात कही। अन्य फालतू खर्च बंद करने पर सहमति बनी। समाजजनों ने खड़े होकर समर्थन किया। महावीर गुर्जर ने बताया कि बरवास के पोसवाल परिवार में दादी मां के निधन पर बैठक हुई। राजस्थान गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष, देवली के पूर्व प्रधान उदयलाल गुर्जर पहुंचे। पूर्व सरपंच ब्रजराज भी आए। समाज के अन्य वरिष्ठजन भी मौजूद रहे। बैठक में लंबे समय से चली आ रही परंपराओं पर चर्चा हुई। इनसे परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता है।
बैठक में कहा गया कि सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची रुके। बची राशि बच्चों की शिक्षा में लगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद हो। जरूरतमंद परिवारों की सहायता हो। बैठक में हीरालाल पोसवाल, शिवाजी पोसवाल, प्रधान रगल, भोजा कोली, कालू मोटण, बद्री मावता, रामअवतार पोसवाल, गंगाधर डीलर, रामराय डोई, प्रेमजी तालपुरा सहित कई लोग मौजूद रहे। बरवास से शुरू पहल को सामाजिक सुधार की दिशा में अहम कदम माना गया।






