
देवली नगर पालिका में अध्यक्ष का पद का एससी ओपन के लिए आरक्षित होने के बाद अब वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। सोमवार को जिला मुख्यालय पर इसकी लॉटरी निकाली जाएगी। नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। जिसमें एससी वर्ग के लिए कुल 8, एसटी वर्ग के लिए 3, ओबीसी के लिए 6 और 18 वार्डों को अनारक्षित रखा गया है।







