
पीपलू नगर पालिका के आगामी चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कल निकाली जाएगी। यह प्रक्रिया जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पूरी की जाएगी। अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है।
सोमवार को जिला मुख्यालय पर इसकी लॉटरी निकाली जाएगी। नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं। इनमें एससी वर्ग के लिए कुल 4 वार्ड, एसटी वर्ग के लिए कुल 1, ओबीसी के लिए कुल 4 वार्ड और सामान्य वर्ग के लिए कुल 11 वार्ड आरक्षित किए जाएंगे।



वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर स्तर पर होगी। इसमें एससी, एसटी, OBC और महिला आरक्षण के आधार पर अलग-अलग वार्डों का निर्धारण किया जाएगा।





