
देवधाम जोधपुरिया से नवरंगपुरा पहुंची कावड़ यात्रा का स्वागत किया।
पीपलू तहसील के नवरंगपुरा गांव के निवासियों ने गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवधाम जोधपुरिया से कावड़ यात्रा का आयोजन किया है।
नवरंगपुरा के पूर्व सरपंच अम्बालाल जाट और किशन लाल चौधरी ने बताया कि इस यात्रा के तहत गांव के श्रद्धालु देवधाम जोधपुरिया से जल भरकर कावड़ लेकर नवरंगपुरा के लिए रवाना हुए हैं। कावड़ लाने वालों में राजू नेकाड़ी, मुकेश चौधरी, पवन चौधरी, सियाराम गुर्जर, वीरेंद्र चौधरी, हेमराज चौधरी, लोकेश चौधरी, सुरेश शर्मा और रामप्रसाद चौधरी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
यह कावड़ यात्रा देवधाम जोधपुरिया से शुरू होकर नवरंगपुरा स्थित दक्षिणमुखी पंचमुखी बालाजी आश्रम पहुंचेगी। इसके बाद यह यात्रा गांव के स्थानीय शिव मंदिर जाएगी।
शिव मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का जल से जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक के उपरांत मंदिर परिसर में सत्संग, भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन होगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।






