दूसरे चरण के नगर-निकाय चुनावों के लिए मतदान दल रवाना:जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर टीना डाबी ने किया फाइनल प्रशिक्षण, टोंक और टोडारायसिंह के दो वार्ड में नहीं होंगे चुनाव

Spread the love

टोंक जिले में 11 सितंबर को होने वाले मतदान की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए मतदान दलों को मतदान केंद्र के लिए रवाया किया गया है। जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने मौके पर पहुंचकर फाइनल प्रशिक्षण किया।

इसी के साथ टोंक और टोडारायसिंह के दो वार्ड में चुनाव नहीं होंगे। वहां पर लोगों ने परिसीमन के मामले में विरोध जताते हुए चुनाव का बहिष्कार कर रखा है।

11 सितंबर को मतदान के लिए बनाए 271 केंद्र

जिले में दूसरे चरण के नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए मतदान 11 सितंबर को होगा। इसमें टोंक नगर परिषद सहित मालपुरा, डिग्गी, लांबाहरिसिंह और टोडारायसिंह नगरपालिका में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इसके लिए कुल 271 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1 हजार 84 सक्रिय मतदान कार्मिक तैनात रहेंगे। वहीं 256 कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं। इन पांच निकायों में दो लाख 32 हजार 566 मतदाता वोट देंगे। ये मतदाता पांच नगर निकायों के 178 वार्डो के 630 प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य तय करेंगे।

मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल

इन चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान दलों को फाइनल प्रशिक्षण देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है।

फाइनल प्रशिक्षण में मौजूद कार्मिक।

फाइनल प्रशिक्षण में मौजूद कार्मिक।

टीना डाबी की मौजूदगी में फाइनल प्रशिक्षण

टोंक जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) टीना डाबी की मौजूदगी में फाइनल प्रशिक्षण देकर मतदान दलों को रवाना किया गया।

टीना डाबी ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल ईवीएम और अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए है। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

टोंक और टोडारायसिंह के दो वार्ड में नहीं होंगे चुनाव

दूसरे चरण में शुक्रवार को टोंक नगर परिषद और टोडारायसिंह नगर पालिका के 1-1 वार्ड में मतदान नहीं होगा। टोंक नगर परिषद के वार्ड दो के मतदाताओं ने परिसीमन में टोंक नगर परिषद में शामिल करने के विरोध में बहिष्कार कर रखा है। इसके चलते यहां से कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। वहीं, टोडारायसिंह के वार्ड 23 में भी कल मतदान नहीं होगा। क्योंकि यहां कांग्रेस के प्रत्याशी में आवेदन वापस ले लिया है। ऐसे में यहां से बीजेपी के पूर्व चेयरमैन रहे संत कुमार जैन निर्विरोध चुन लिए गए है।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित