टोंक में 10 बजे तक 24.55% मतदान:दूसरे चरण में 2.32 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोटिंग, दो वार्डों नहीं होगा मतदान

Spread the love

टोंक जिले में दूसरे चरण के नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। टोंक नगर परिषद सहित मालपुरा, डिग्गी, लांबाहरिसिंह और टोडारायसिंह नगरपालिका में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह दस बजे तक पांचों नगर निकायों में 24.55 प्रतिशत मतदान हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 271 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1 हजार 84 सक्रिय मतदान कार्मिक तैनात किए गए हैं, जबकि 256 कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं। इन 5 निकायों में कुल 180 वार्ड हैं और 2 लाख 32 हजार 566 मतदाता हैं। इनमें से 178 वार्डों में मतदान हो रहा है, जहां 630 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

दो वार्डों में मतदान नहीं होगा

टोडारायसिंह के वार्ड 23 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था। ऐसे में यहां से भाजपा के पूर्व चेयरमैन संत कुमार जैन निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए हैं। वहीं टोंक नगर परिषद के वार्ड 2 के मतदाताओं ने परिसीमन के तहत टोंक नगर परिषद में शामिल किए जाने के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर रखा है। इसके चलते यहां कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित