
दत्तवास पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 वाहन जब्त किए और 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को चुराड़ा गांव के रास्ते एक सुनसान स्थान पर लावारिस हालत में चार बाइक मिलीं। इसके अलावा कार भी जब्त की गई, जिसमें से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। मौके से एक बिना नंबर की ब्लैक स्कॉर्पियो-एन भी पकड़ी गई।
इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र और दिलखुश को गिरफ्तार किया। दत्तवास थाने के हिस्ट्रीशीटर गिर्राज को भी इसी धारा में गिरफ्तार किया गया है।






