दत्तवास पुलिस ने साइबर ठगी के 70 हजार रुपए लौटाए:7 मामलों में पीड़ितों को मिले 70,671 रुपए वापस

Spread the love

निवाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दत्तवास थाना पुलिस ने साइबर ठगी के 7 मामलों में पीड़ितों के 70,671 रुपए वापस करवाए। यह कार्रवाई साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

दत्तवास थाना प्रभारी निरमा मीणा ने बताया कि जांच के दौरान एक नाबालिग किशोर के साइबर ठगों के संपर्क में आने और पीड़ितों से ठगी करने की बात सामने आई। पुलिस टीम को साइबर ठगी से संबंधित जानकारी मिलने पर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने किशोर के परिजनों को सूचित किया और ठगी से संबंधित पूरी जानकारी दी। इसके बाद, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज 7 शिकायतों से संबंधित कुल 70,671 रुपए की राशि पीड़ितों को वापस करवाई गई। पुलिस ने यह भी बताया कि साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ लगातार सूचनाएं संकलित कर कार्रवाई जारी है।

दत्तवास पुलिस ने अभिभावकों और आमजन से बच्चों की मोबाइल गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की है। उन्होंने फोन में पैरेंटल कंट्रोल लगाने, जल्दी अमीर बनने के लालच से बचने, अनजान वीडियो कॉल या लिंक नहीं खोलने, फ्री के लालच में नहीं फंसने तथा ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी है।

इस कार्रवाई में दत्तवास थाना टीम के हेड कांस्टेबल नीरज, नहार सिंह, रामफूल, रघुवीर सिंह तथा कांस्टेबल बलवंत, शिवजी प्रसाद, सुखराम और रामफूल शामिल रहे।

Related Posts

भीलवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, 3 डिटेन:दो पक्ष आमने-सामने हुए, 2 गाड़ी जब्त; 2 खाली खोल बरामद

Spread the love

Spread the loveभीलवाड़ा के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट…

Read more

आखिरी समय बेटे के लिए तड़प रहे थे रेंजर:पत्नी बोली- डंपर से कुचलने वालों का एनकाउंटर हो, सुप्रीम कोर्ट देखेगा सरकार की एक्शन रिपोर्ट

Spread the love

Spread the love‘जिन माफियाओं ने मेरे पति की कुचलकर हत्या की है, उनका एनकाउंटर हो या फांसी की सजा दी जाए। ड्यूटी पर जान की बाजी लगाने वाले मेरे पति…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान