टोडारायसिंह: 130 दावेदारों ने भरे पर्चे, भाजपा के 35 प्रत्याशियों ने जुलूस के साथ कराया नामांकन

Spread the love

न्यूज | टोडारायसिंह

नगरपालिका टोडारायसिंह चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर रही। अंतिम दिन अधिकांश दावेदारों के पर्चे जमा होने से उपखंड कार्यालय में दिनभर नामांकन कराने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। सोमवार तक कुल 130 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

सबसे पहले भाजपा के दावेदारों ने सुबह करीब 11 बजे जयपुर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला से ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। भाजपा के सभी 35 प्रत्याशी एक साथ जुलूस के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। इसके बाद प्रत्याशियों ने एक-एक कर एसडीएम जयंत कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सामूहिक रूप से जुलूस के रूप में नहीं पहुंचे। कांग्रेस के दावेदार एक-एक कर उपखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करते रहे। अधिकांश नामांकन अंतिम दिन होने के कारण उपखंड कार्यालय परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। भाजपा ने नगरपालिका के सभी 35 वार्डों में करीब 30 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी ने अधिकांश पुराने पार्षदों के टिकट काटकर नए लोगों पर भरोसा जताया है।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित