टोंक में पंचायत को नगरपरिषद में शामिल करने पर विरोध:ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान किया, समझाइश करने पहुंची SDM लौटी

Spread the love

टोंक पंचायत समिति की पूर्व ग्राम पंचायत डारड़ा हिंद को गत दिनों परिसीमन में नगर परिषद टोंक के क्षेत्र में शामिल करने के फैसले के खिलाफ वहां के लोग नगर परिषद चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर रखा है। रविवार को टोंक एसडीएम सीमा खेतान, तहसीलदार लोगों को मतदान करने के लिए समझाने गए।

ग्रामीण ने एक आवाज में कहां कि वे इसे नगर परिषद में शामिल नहीं होने देंगे, सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तक यह बहिष्कार जारी रहेगा।

ग्रामीणाें का चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

ग्रामीणोंं ने विकास का हवाला देते हुए होने जा रहे टोंक नगर परिषद सहित आगामी सभी चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया- परिसीमन होने के बाद किसी ने आकर उनकी सुध नहीं ली है। यहां सफाई व्यवस्था चरमराई है । विकास कार्य ठप पड़े है। इसलिए उनका गांव वापस ग्राम पंचायत ही रहे।

इस निर्णय के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम टोंक सीमा खेतान एवं तहसीलदार अजयपाल यादव रविवार को ग्राम डारडा हिंद पंहुचे। जिन्होंने ग्रामीणोंं से बातचीत की साथ ही समझाईश की।

ग्रामीण अपनी मांग से टस से मस नहीं हुए। नारेबाजी की। जिनका कहना था कि उन्हें नगर परिषद से हटाया जाए और ग्राम पंचायत में यथावत रखा जाएं। ग्रामीणोंं के विरोध के बाद एसडीएम सीमा खेतान और तहसीलदार अजयपाल सिंह बैरंग लौट आए।

टोंक नगर परिषद अपने शहर टोंक का ही विकास नहीं कर पाई

ग्रामीणोंं का आरोप है कि टोंक नगर परिषद अपने शहर टोंक का ही विकास नहीं कर पाई, जहां टूटी सड़कें, गंदगी का आलम है, तो वह हमारे गांव का विकास कैसे कर पाएगी। ग्रामीण शिवजीराम चौधरी, रामेश्वर प्रसाद, रामनिवास आदि ग्रामीणोंं ने बताया कि उनका गांव कृषि प्रधान गांव है, उनके गांव को नगर परिषद में मिला लेने के फैसले से गांव का तो विकास ही रुक जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणोंं ने एकजुट होकर आगामी नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

डारडा-हिंद के लोगों को मतदान बहिष्कार का ऐलान किया। समझाने पहुंची एसडीएम के सामने ही जमकर नारेबाजी की।

डारडा-हिंद के लोगों को मतदान बहिष्कार का ऐलान किया। समझाने पहुंची एसडीएम के सामने ही जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने समस्याएं रखी लेकिन समाधान नहीं हुआ

ज्ञात रहे कि परिसीमन में डारडा हिंद नगर परिषद टोंक में शामिल कर लिया गया है।

ग्रामीण अपनी पीड़ा से सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को पहले ही अवगत करवा चुके है। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

उल्लेखनीय रहे कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार को नामांकन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि है लेकिन सभी तक डारडा हिंद वार्ड से किसी ने नामांकन भी किया ।

परिसीमन के अनुसार ग्राम डारडा हिन्द नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 के रूप में शामिल है। जहां वार्ड पार्षद के लिए 11 सितम्बर को मतदान प्रस्तावित है।

Related Posts

छौरिया स्कूल के 6 छात्र राज्य स्तर पर चुने गए:रग्बी और फुटबॉल में हुआ चयन, स्कूल ने की थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छौरिया के 6 विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चुने गए हैं। इनका चयन रग्बी और फुटबॉल खेलों में हुआ है।…

Read more

निवाई में 14 नवंबर को होगा जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव:20 नवंबर को आएंगे नतीजे, 16 नवंबर को 52 सरपंचों के लिए वोटिंग

Spread the love

Spread the loveनिवाई में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा हो गई है। यहां जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी गिनती 20…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान