देवधाम जोधपुरिया में मेले की तैयारियां जारी:5 लाख लोगों का आना संभावित, व्यवस्थाओं के लिए लगी बोलियां

Spread the love

निवाई उपखंड के जोधपुरिया स्थित श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट देवधाम जोधपुरिया की एक बैठक अध्यक्ष नरेश गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आगामी लक्खी मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की गई।

ट्रस्ट ने मेले में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पदाधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि मेले के दौरान कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मेले की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में कोषाध्यक्ष जगदीश बोकन, महामंत्री रतनदीप गुर्जर, रामधन गुर्जर जगतपुरा, स्योजीराम सरपंच, सरवन चौहान, सरवन महंत, देवलाल धाकड़, भगवान, गणेश, सोजीराम, सूरज गुर्जर और बिलाराम सहित ट्रस्ट के सदस्य तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

Spread the love

Spread the loveटोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी कार्यालय का चपरासी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चपरासी के साथ उसके बेटे को भी तस्करी के आरोपी में पकड़ा गया…

Read more

घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

Spread the love

Spread the loveघाड़ क्षेत्र के कोटड़ा गांव में शनिवार को खेतों में काम कर रहे किसानों को करीब 15 फीट लंबा और 30 किलो वजनी अजगर दिखा। इससे हड़कंप मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

  • October 4, 2026
टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

  • October 4, 2026
घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

बीसलपुर पाइपलाइन टूटने से सिरोही गांव में पानी बर्बाद:स्कूल के सामने सड़क पर बह रहा पानी, प्रशासन से मरम्मत की मांग

  • October 4, 2026
बीसलपुर पाइपलाइन टूटने से सिरोही गांव में पानी बर्बाद:स्कूल के सामने सड़क पर बह रहा पानी, प्रशासन से मरम्मत की मांग