751 कलश के साथ निकली वीर-तेजाजी की विशाल कलश यात्रा:जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ, पूरे रास्ते नाचते-गाते चले भक्त

Spread the love

751 कलश के साथ निकली वीर-तेजाजी की विशाल कलश यात्रा:जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ, पूरे रास्ते नाचते-गाते चले भक्त

शुभारंभ खोजा बावड़ी स्थित वीर हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ।

इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज के ध्वज एवं पवित्र कलशों की पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया गया।

खोजा बावड़ी स्थित वीर हनुमान मंदिर में महाराज बजरंग दास, महाराज राजाराम बगड़ी, महाराज नवल गिरी, समिति अध्यक्ष हंसराज कड़ीला, राजाराम नटवाड़ा , तुलसीराम चौधरी, सत्यनारायण जाट पराना, हेमराज देवपुरा, सत्यनारायण सोरन, मुकेश खादवाल सहित समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इसके बाद वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ कलश यात्रा को रवाना किया गया।

751 कलशों से सजी यह विशाल कलश यात्रा

751 कलशों से सजी यह विशाल कलश यात्रा खोजा बावड़ी से रवाना होकर पुलिस लाइन, छावनी एवं बस स्टैंड होते हुए कृषि मंडी स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पहुंची।

यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा के दौरान अलगोजों की मधुर धार्मिक धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु अलगोजों की धुन पर नाचते-गाते और वीर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।

इससे शहर का वातावरण पूरी तरह तेजाजी महाराज की भक्ति में रंग गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए धर्म और आस्था का परिचय दिया।

कलश यात्रा में कच्ची घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

कलश यात्रा में कच्ची घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

वीर तेजाजी महाराज का किया जलाभिषेक

कलश यात्रा के कृषि मंडी स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पहुंचने के बाद सभी पवित्र कलशों में लाए गए जल से वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा का विधिवत जलाभिषेक किया गया।

दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही तथा वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कलश यात्रा के साथ लीलण घोड़ी पर सवार वीर तेजाजी महाराज की भव्य बिंदौरी भी निकाली गई। बिंदौरी ने श्रद्धालुओं में विशेष आकर्षण पैदा किया। श्रद्धालुओं ने लीलण घोड़ी के दर्शन कर वीर तेजाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

ये मौजूद रहे

इस अवसर पर चरण सिंह देवली, हेमराज महापुरा, घनश्याम शेरगढ़, प्रेम चौधरी, कैलाश देवगंज, नाथू नानेर, शिवराज ताखार, मुरली चौधरी, प्रदीप चौधरी, हनुमान चौधरी,शिवजीलाल चौधरी,छितर लौहरवाडा सहित बड़ी संख्या में तेजाजी भक्त एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

छौरिया स्कूल के 6 छात्र राज्य स्तर पर चुने गए:रग्बी और फुटबॉल में हुआ चयन, स्कूल ने की थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छौरिया के 6 विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चुने गए हैं। इनका चयन रग्बी और फुटबॉल खेलों में हुआ है।…

Read more

निवाई में 14 नवंबर को होगा जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव:20 नवंबर को आएंगे नतीजे, 16 नवंबर को 52 सरपंचों के लिए वोटिंग

Spread the love

Spread the loveनिवाई में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा हो गई है। यहां जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी गिनती 20…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान