टोंक में निकाय चुनाव से पहले ऑनलाइन सट्टा पकड़ा:33.25 लाख कैश जब्त, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; मोबाइल में मिला हिसाब

Spread the love

आरोपी के पास से 33.25 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।

टोंक में निकाय चुनाव की वोटिंग होने से कुछ दिन पहले DST और निवाई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से ऑनलाइन सट्टेबाजी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर उसके पास से 33 लाख 25 हजार 500 रुपए कैश और तीन मोबाइल जब्त किए हैं।

एसपी के निर्देशन में DST की कार्रवाई टोंक एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में DST और निवाई थाना पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे अवैध ऑनलाइन गैंबलिंग नेटवर्क के खिलाफ यह छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सट्टा संचालित करने वाले मुख्य आरोपी राजाराम गुर्जर निवासी चाकसू और हाल निवासी निवाई को गिरफ्तार किया।

33 लाख रुपए से ज्यादा का कैश बरामद एसपी रोशन मीणा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 33 लाख 25,500 रुपए की नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में इन मोबाइलों से करीब 5 लाख रुपए के ऑनलाइन सट्टा लाइनों, लेन-देन और मास्टर आईडी से जुड़े कई सबूत मिले हैं।

निकाय चुनाव के माहौल में अचानक 33 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बरामद होने से राजनीतिक और स्थानीय हलकों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, पुलिस इसे विशुद्ध रूप से सट्टेबाजी का मामला मानकर चल रही है, लेकिन इस बात की भी गहनता से जांच की जा रही है कि कहीं इस राशि का इस्तेमाल चुनावी गतिविधियों में तो नहीं किया जाना था।

एसपी रोशन मीणा ने बताया कि निवाई थाने में आरोपी राजाराम गुर्जर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे सिंडिकेट को खंगालने में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड किन-किन लोगों के संपर्क में था और बरामद नकद राशि किस-किन लेन-देन से जुड़ी है।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव