टोंक में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार:2 लाख की दवाइयां-स्मैक जब्त, टोंक शहर में मेडिकल स्टोर समेत पांच जगह की कार्रवाई

Spread the love

टोंक शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयां, स्मैक सहित अन्य सामग्री बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान 10.50 ग्राम स्मैक, ट्रामा डोल के 2040 टेबलेट, 150 इंजेक्शन, 144 टैबलेट, अल्प्राजोलम की 800 टेबलेट, एविल के 22 इंजेक्शन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

यह कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशन में बीती रात तक 12 घंटे तक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी टीम, थाना कोतवाली टोंक, पुरानी टोंक, सदर टोंक एवं महिला शक्ति टीम ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस ने बड़ा कुआं क्षेत्र से एक मेडिकल स्टोर से भी बड़ी मात्रा में नशे के इंजेक्शन आदि जब्त किए है।

पांच लोगों को गिरफ्तार किया

SP रोशन मीणा ने बताया- कोतवाली थाना क्षेत्र से पांच लोगों को इस नशे के अवैध मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं पुरानी टोंक थाना पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से ट्रामा डोल, अल्प्राजोलम एवं इंजेक्शन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना सदर टोंक पुलिस ने 10.50 ग्राम स्मैक बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया।

प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को जानकारी देते एसपी रोशन मीना (बीच में)

प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को जानकारी देते एसपी रोशन मीना (बीच में)

गणेश मंदिर के सामने स्मैक बरामद

डीएसटी टीम टोंक और थाना सदर टोंक की संयुक्त कार्रवाई में 24 अगस्त को गणेश मंदिर के सामने अन्नपूर्णा डूंगरी क्षेत्र से आरोपी मौसम देवी (35) पत्नी राहुल, निवासी गणेश मंदिर के सामने अन्नपूर्णा डूंगरी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 10.50 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन एवं 6240 रुपए नकद बरामद किए गए। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने नशीले इंजेक्शन भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने नशीले इंजेक्शन भी जब्त किए हैं।

मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद

टोंक कोतवाली थाना, मेहंदवास थाना एवं डीएसटी की संयुक्त टीम ने बड़ा कुआं टोंक स्थित आशीर्वाद मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की । मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा बिना खरीद बिल के ट्रामाडोल एवं अल्प्राजोलम की गोलियां अवैध रूप से बेची जा रही थीं।

कार्रवाई में कुल 6 पत्ते, 144 हाइड्रोकलोराइड हाइड्रोक्लोराडइ, ट्रामा डोल हाइड्रोकलोराइड और एसिटैमिनोफेन कैप्सूल तथा 15 पत्ते, 810 अल्प्राजोलम टैबलेट्स आईपी अल्प्राजो जब्त किए गए। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

घर से नशीली दवाइयां बरामद

थाना पुरानी टोंक एवं डीएसटी टीम ने अंबेडकर कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड टोंक में कार्रवाई करते हुए अपने मकान में अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाइयां रखने के आरोप में नरेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से ट्रामाडोल के 149 इंजेक्शन, अल्प्राजोलम की 86 पत्तियां तथा 12,450 रुपए नकद बरामद किए।

टोंक एसपी रोशन मीना ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के खिलाफ अभियान के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री एवं सेवन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है