टोंक जिले के 10 निकायों में कल से भरेंगे नामांकन:28 और 30 अगस्त को रहेगी छुट्टी; दावेदार जुटे तैयारी में

Spread the love

टोंक जिले की 10 निकायों में कल से नामांकन प्रक्रिया शुरु होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार टोंक जिले के सभी 10 नगर निकायों में सदस्य पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। नामांकन पत्र 31 अगस्त तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के निर्धारित स्थल पर प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के 10 नगर निकायों में कुल 315 वार्ड हैं। इनमें नगर परिषद टोंक के 60, नगर पालिका मालपुरा के 40, टोड़ारायसिंह के 35, डिग्गी के 25, लाम्बाहरिसिंह के 20, निवाई के 40, पीपलू के 20, देवली के 35, दूनी के 20 तथा उनियारा के 20 वार्ड शामिल हैं।

इन स्थानों पर जमा होंगे नामांकन पत्र

नगर परिषद टोंक के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट टोंक होंगे। नामांकन पत्र सर्वसमावेशी राजस्व प्रशिक्षण संस्थान (एपीआरटीएस) टोंक में प्राप्त किए जाएंगे। नगर पालिका मालपुरा के नामांकन अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मालपुरा के कार्यालय में जमा होंगे। टोड़ारायसिंह नगर पालिका के लिए नामांकन उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट टोड़ारायसिंह के कार्यालय स्थित कोर्ट रूम में लिए जाएंगे।

नगर पालिका डिग्गी के लिए सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रैक) निवाई रिटर्निंग अधिकारी होंगे और नामांकन उप तहसील कार्यालय डिग्गी में लिए जाएंगे। लाम्बाहरिसिंह के लिए नामांकन नगर पालिका कार्यालय में, जबकि निवाई एवं पीपलू के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्राप्त किए जाएंगे।

देवली नगर पालिका के लिए नामांकन बीसलपुर परियोजना (पुनर्वास) कार्यालय स्थित अतिरिक्त जिला कलेक्टर के कार्यालय में होगा। दूनी नगर पालिका के लिए नामांकन तहसीलदार दूनी के कार्यालय तथा उनियारा नगर पालिका के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट उनियारा के कार्यालय में जमा किए जाएंगे।

28 और 30 अगस्त को नहीं होंगे नामांकन

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण इन दोनों दिनों में नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित