टोंक के दूनी में 170Kg शुगर-कंडी लॉलीपॉप नष्ट की:एक्सपायरी डेट की थी; खाद्य सुरक्षा के तहत 7 दिन का अभियान जारी

Spread the love

टोंक, 5 घंटे पहले

अवधिपार खाद्य सामग्री को जलाकर नष्ट करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर।

टोंक जिले के दूनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 170 किलो शुगर कैंडी लॉलीपॉप को नष्ट किया। यह एक्सपायरी डेट की थी। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार 24 सितंबर से 7 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में जिले में चिकित्सा संस्थानों में चल रही कैंटीनों और उनके आसपास के रेस्टोरेंटों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता चेक करने और मिलावट रोकने के लिए लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। नमूने भी संकलित किए गए हैं।

कैंटीनों व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया

अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने राजकीय चिकित्सालय दूनी के आस पास संचालित कैंटीनों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर द्वारा श्री सांवरिया ट्रेडर्स से अचार का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया।

इसी प्रकार अन्य फर्म प्रखर ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण कर धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान इसी फर्म पर शुगर कैंडी लॉलीपॉप एक्सपायरी के 14 कार्टून को मौके पर नष्ट किया गया। अनियमितता पाए जाने पर फर्म विक्रेता को खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

लैब में नमूने भिजवाए

सभी नमूनों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया । प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया- विशेष अभियान के तहत जिले में चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने कहा- आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

जरूरत की खबर- PM मोदी ने बताए आंवले के गुण:विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

Spread the love

Spread the loveहाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में आंवले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह फल भारतीय घरों की परंपरा का हिस्सा…

Read more

अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला:किशोरियों और महिलाओं को संतुलित आहार, एनीमिया व स्वच्छता की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveअलीगढ। 19 घंटे पहले अलीगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यशाला हुई। यह आयोजन सहायक निदेशक अनिरुद्ध शर्मा के निर्देश पर किया गया। कार्यशाला में किशोरी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव