टायर दुकानदार को दो युवकों ने पाइप से पीटा:बोलेरो में मिली कुल्हाड़ी, दौलता मोड़ पर हुई घटना

Spread the love

देवली, 20 मिनिट पहले

देवली शहर के दौलता मोड़ पर एक टायर दुकानदार के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार को जयपुर रोड पर हुई। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।

पीड़ित रिजवान खान ने देवली पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

पीवीसी पाइप से हमला किया

रिजवान अम्बापुरा कॉलोनी के रहने वाले हैं और दौलता मोड़ पर उनकी ‘लाल भाई टायर्स’ नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह दुकान खोलकर जयपुर रोड की तरफ खुले स्थान पर गए थे, तभी पोल्याड़ा निवासी प्रेमराज और लखन वहां पहुंचे। दोनों ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए पीवीसी पाइप से उन पर हमला कर दिया।

रिजवान के विरोध करने के बावजूद आरोपी उन्हें लगातार पीटते रहे। मारपीट के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

एक गाड़ी से आए थे हमलावर

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावर एक गाड़ी से आए थे और वे नशे के अवैध कारोबार में शामिल हैं। घटना स्थल के पास खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में धारदार कुल्हाड़ी जैसा हथियार भी मिला है।

मामले में थाने के एएसआई बजरंग लाल ने शिकायत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बीट कांस्टेबल दीपक कुमार को जांच कर थाना प्रभारी को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल भी कराया है। घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की कार के टायरों की हवा निकाल दी।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है