निवाई, टोंक। 2 घंटे पहले

निवाई के पहाड़ी गांव में एक किसान के खेत से लाखों रुपए का सोलर सिस्टम और कॉपर वायर चोरी हो गया। किसान ने बरोनी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

पहाड़ी निवासी शिवराज पुत्र रामपाल जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी कृषि भूमि पहाड़ी क्षेत्र में है। जब वह सुबह खेत पर गया, तो उसे सौर ऊर्जा की प्लेटें और मोटर की केबल वहां नहीं मिलीं।
किसान ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी किसानों के कुओं पर चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे किसानों को अपने खेतों पर लगे कृषि उपकरणों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने की मांग की है।
बरोनी थाना प्रभारी जयमल सिंह ने बताया कि किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।






