झिलाई, 4 मिनट पहले

झिलाय और आसपास के इलाकों में मानसून ने जोरदार बारिश की। दिनभर मौसम में कई बदलाव देखने को मिले। दोपहर में हुई तेज बारिश से इलाके का मौसम सुहाना हो गया।

यह बारिश खेतों में कटी पड़ी खरीफ की फसलों के लिए नुकसानदायक रही। हालांकि, आने वाली रबी की फसल के लिए यह काफी उपयोगी साबित हुई है।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। फिर से काली घटाएं छाईं और तेज बारिश होने लगी।
करीब आधे घंटे तक हुई इस बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा और खेतों में भी पानी पहुंचा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई।
इस बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। खरीफ की फसलों के लिए सिंचाई की जरूरत काफी हद तक पूरी हो गई है। साथ ही, आगामी रबी की फसल की बुवाई के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित होगी।
किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बनी रहेगी, जिससे रबी की फसल की तैयारियों में मदद मिलेगी। बहड के वार्ड पंच बाबूलाल मीणा और रामकेश मीणा ने बताया कि खरीफ की फसलों को इस समय पानी की जरूरत थी, जो इस बारिश से पूरी हो गई है।






