
नासिरदा। ग्राम पंचायत नासिरदा में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
ग्राम पंचायत नासिरदा की प्रशासक किरण सांसी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक महेंद्र जी प्रजापत, पशु चिकित्सक फहीम अख्तर जी, वार्ड संख्या 5 के पंकज जी जैन, धनराज मेघवंशी, उदय सिंह सांसी एडवोकेट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रशासक किरण सांसी ने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
हमें आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति, आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।




