कृषि अधिकारी ने खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण किया:किसानों को अच्छी क्वालिटी का कृषि सामान देने के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

Spread the love

निवाई में संयुक्त निदेशक कृषि के निर्देश पर गुणवत्ता नियंत्रण के तहत कृषि अधिकारी कजोड़मल गुर्जर ने खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य किसानों को अच्छी क्वालिटी का खाद और बीज उपलब्ध कराना है।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट के निर्देश पर खाद-बीज की दुकानों पर पॉश मशीन और मौके पर मौजूद खाद का फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया।

कृषि अधिकारी कजोड़मल गुर्जर ने बताया कि कृषि निदेशालय जयपुर के निर्देश पर गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अवैध स्टॉक, तय रेट से ज्यादा दाम लेने या किसी भी तरह की कालाबाजारी करने वाले कृषि सामान बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने किसानों से अपील की कि कृषि सामान खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें। अगर कोई दुकानदार पक्का बिल देने से मना करता है, तो इसकी सूचना संबंधित कृषि पर्यवेक्षक या सहायक कृषि अधिकारी को दें। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित