किसान नेता नरेश मीणा का समरावता में मनाया बर्थ-डे: सांस्कृतिक कार्यक्रम में के आर देवता ने बांधा समा, उनके संघर्ष पर बने गीत गाए

Spread the love

टोंक के समरावता में 16 अगस्त को किसान नेता नरेश मीणा के जन्मदिन पर समर्थकों ने कार्यक्रम किया। हाईकोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद नरेश मीणा जेल में है, इसके बावजूद समर्थकों ने सांस्कृतिक संध्या रखी। राजस्थान के कलाकार आरके देवता समेत अन्य कलाकारों ने नरेश मीणा के आंदोलनों पर लोकल भाषा में गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में समर्थकों ने नारे लगाए, मंच पर केक काटा और नरेश मीणा को भेदभावपूर्वक फंसाने का आरोप लगाते हुए आगामी चुनावों में इसका सबक सिखाने की बात कही।

कलाकारों ने नरेश के आंदोलनों पर गीत गाए

समरावता और आसपास के लोगों की ओर से रविवार रात जन्मदिन कार्यक्रम रखा गया। इसमें सांस्कृतिक संध्या भी हुई। राजस्थान के प्रसिद्ध गायक कलाकार आरके देवता समेत अन्य कलाकार समरावता पहुंचे।

कलाकारों ने नरेश मीणा की ओर से जनहित में किए गए आंदोलनों पर लोकल भाषा में गीत प्रस्तुत किए। गानों पर लोगों ने तालियां बजाईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकार आरके देवता के गानों पर डांसर ने प्रस्तुति भी दी।

मंच पर केक काटकर जन्मदिन मनाया

कार्यक्रम में नरेश मीणा के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। मंच पर ही केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। समर्थकों ने मंच से संबोधित करते हुए नरेश मीणा को भेदभावपूर्वक फंसाने का आरोप लगाया।

समर्थकों ने कहा कि कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान नहीं लिया है। उनका आरोप था कि सरकार ने नरेश मीणा को फंसाने के लिए पुलिस की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया और स्पेशल लोक अभियोजक नियुक्त कर उनकी जमानत रद्द करवाई। समर्थकों ने कहा कि इसका सबक आने वाले चुनावों में दिया जाएगा।

2024 के उपचुनाव में हुआ था थप्पड़ कांड

नरेश मीणा 2024 में देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी था। 13 नवंबर 2024 को मतदान होना था। इससे पहले समरावता में ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया था। नरेश मीणा ग्रामीणों की समस्याओं को जायज बताते हुए उनके साथ धरने पर बैठा था।

इसी दौरान फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए नरेश मीणा ने तत्कालीन मालपुरा SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद 14 नवंबर 2024 को पुलिस ने नरेश मीणा को धरना स्थल से गिरफ्तार किया और 15 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था।

इस मामले में 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। नरेश मीणा को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी। करीब 9 महीने बाद हाईकोर्ट ने नरेश मीणा को सशर्त जमानत पर रिहा किया था।

पिपलोदी स्कूल हादसे के बाद फिर गिरफ्तार हुए

25 जुलाई 2025 को झालावाड़ के पिपलोदी सरकारी स्कूल का कमरा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद नरेश मीणा एसआरजी हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

नगरफोर्ट थाना पुलिस की एप्लीकेशन के बाद 13 जुलाई 2026 को एससी-एसटी कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट में भी जमानत रद्द होने के चलते नरेश मीणा फिलहाल जेल में हैं।

Related Posts

राहुल गांधी बोले- देश में लोग अकेले लड़ रहे:संसद से सड़क तक उनके साथ खड़ा हूं; सत्याग्रह पहल शुरू की, लोगों से जुड़ने की अपील

Spread the love

Spread the loveराहुल गांधी ने शनिवार को X पर वीडियो शेयर कर लोगों से सत्याग्रह पहल में जुड़ने की अपील की। राहुल गांधी ने देशभर में अन्याय और अपने हक…

Read more

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा:सचिन और गहलोत एक-दूसरे से अब आंख तक नहीं मिलाते

Spread the love

Spread the loveटोंक, 2 घंटे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा हैं। कांग्रेस…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता