करेड़ा बुजुर्ग बाईपास पर दूध की पिकअप पलटी:हादसे में दो गायों की मौत, सड़क से उतरकर मकान की दीवार से टकराई

Spread the love

दौसा-कोथून हाईवे पर स्थित करेड़ा बुजुर्ग बाईपास पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दूध से भरी एक पिकअप सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय घायल हो गई।

सुबह करीब 5 बजे हुई यह घटना तब हुई जब पिकअप सड़क से नीचे उतरकर पास के एक मकान की बाहरी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीवार ढह गई और पिकअप उसके ऊपर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप कोथून हाईवे से दतवास की ओर जा रही थी। करेड़ा बुजुर्ग बाईपास के पास सड़क पर कई गायें बैठी हुई थीं। इस दौरान ड्राइवर ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन बेकाबू हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर दतवास पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो गायों की मौत हो गई और एक घायल गाय का प्राथमिक उपचार करवाया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर सड़क पर बैठने वाले गोवंश को हटाया जाए, उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक इंतजाम किए जाएं।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता