कचरे के विवाद में बुजुर्ग की हत्या:लाठी-डंडे लेकर 2 पक्ष भिड़े थे, अस्पताल में दम तोड़ा; आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Spread the love

टोंक जिले के पीतावास गांव में बुधवार की शाम कचरा डालने की बात को लेकर बुजुर्ग की हत्या के मामले में परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो गए। इसके बाद शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कचरे के विवाद में हत्या

सफाई अभियान में छूटा था कचरा

बरौनी थाना प्रभारी जयमल सिंह ने बताया- बुधवार को पंचायत प्रशासन की ओर से बरोनी थाना क्षेत्र के पीतावास गांव में सफाई अभियान चलाया गया था। सफाई के बाद निकला कचरा एक पक्ष के घर के बाहर जमा रह गया। इसी बात को लेकर घर के मालिक हीरा लाल गुर्जर (62) ने नाराजगी जताई।

लाठी-डंडे चले

पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्ष के 5-6 लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती परीक्षा गया। जहां गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग हीरालाल गुर्जर में दम तोड़ दिया।

इसके अलावा मृतक का बेटा रामकुंवर और भतीजा महावीर घायल हो गया । वहीं पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष से राजाराम (50), पाना देवी और नीरू भी घायल हुए थे। सभी घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है।

5-6 लोग हिरासत में लिए

गुरुवार को बरोनी थानाधिकारी जयमल सिंह राठौड़ पोस्टमार्टम रूम के बाहर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान परिजनों ने कहा कि पहले आरोपी गिरफ्तार हो। इस पर थाना प्रभारी जयमल सिंह ने बताया कि घटना के बाद ही 5 से 6 लोगों को हिरासत में लिया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी अनुसार नियमानुसार इस मामले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव