आवारा कुत्ते ने डेढ़ साल के मासूम का गाल फाड़ा:बच्ची के माथे की चमड़ी उधड़ी; घर के बाहर खेल रहे 3 बच्चों पर झपटा

Spread the love

बांसवाड़ा में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को नोच लिया। एक का गाल फाड़ डाला, तो दूसरे के माथे पर नोच लिया। तीसरे बच्चे के सीने पर मार दिया।

तीनों घायलों को कुशलगढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोपहर करीब 12:15 बजे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामला जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के पाटड़ी मोहकमपुरा गांव में मंगलवार सुबह का है। अभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

बच्चे का गाल फाड़ डाला

घटना की जानकारी देते हुए पिता ईश्वर ने बताया- सुबह करीब साढ़े 8 बजे मेरा डेढ़ साल का बेटा बलवन घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ता सीधा मेरे बच्चे के गाल पर झपटा। इसके साथ ही आंख व कान के पास भी काट खाया। बच्चे के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े और लाठी-डंडे फटकार कर कुत्ते को भगाया।

अब देखें कुत्ते के हमले में घायल हुए बच्चों की तस्वीरें…

तस्वीर, डेढ़ साल के बलवन की है। कुत्ता सबसे पहले उसी पर झपटा था। कुत्ते ने उसके गाल को नोच लिया। होंठों के पास से गाल फट गया।

तस्वीर, डेढ़ साल के बलवन की है। कुत्ता सबसे पहले उसी पर झपटा था। कुत्ते ने उसके गाल को नोच लिया। होंठों के पास से गाल फट गया।

ये है 3 साल की केला, बच्ची के माथे पर कुत्ते ने हमला किया। उसकी चमड़ी ही उधड़ गई।

ये है 3 साल की केला, बच्ची के माथे पर कुत्ते ने हमला किया। उसकी चमड़ी ही उधड़ गई।

1 साल के कविराज के सीने पर कुत्ते ने पंजे मारे हैं।

1 साल के कविराज के सीने पर कुत्ते ने पंजे मारे हैं।

बच्ची की माथे की चमड़ी उधड़ी

ईश्वर ने बताया कि उसी कुत्ते ने इसके पड़ोस में ही रहने वाले दो अन्य बच्चों पर भी हमला किया है। पड़ोसी राकेश की 3 साल की बेटी केला के माथे पर नोच लिया। वहीं दीपेश के 1 साल के बेटे रविराज की छाती पर पंजे मारे। इसके बाद हम सभी बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

ईश्वर ने बताया- पहले बच्चों को कुशलगढ़ अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजी अस्पताल, बांसवाड़ा रेफर कर दिया।

तीनों बच्चों को एक ही एम्बुलेंस में लेकर परिजन बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल पहुंचे।

तीनों बच्चों को एक ही एम्बुलेंस में लेकर परिजन बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल पहुंचे।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता