टोंक में एक दिन पहले होगी पंचायत चुनाव की वोटिंग:धनतेरस के चलते तीसरे चरण की तारीख में बदलाव

Spread the love

राज्य निर्वाचन विभाग ने पंचायती राज चुनावों की तारीखों में बदलाव किया है। टोंक जिले में तीसरे और चौथे चरण में पंचायत के लिए वोटिंग होनी है। धनतेरस के कारण तीसरे चरण के चुनाव की तारीख एक दिन पहले कर दी गई है।

पहले तीसरे चरण में 4 नवंबर को मतदान होना था, लेकिन अब जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 3 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इस बदलाव से जिले की 282 ग्राम पंचायतों में से 153 ग्राम पंचायतों के चुनाव तीसरे चरण में होंगे।

इसी तीसरे चरण में जिला परिषद के कुल 31 वार्ड में से 17 वार्डो के चुनाव होंगे। इसमें से पीपलू पंचायत समिति के चार जिला परिषद वार्ड, पचेवर के 2 वार्ड, मालपुरा का एक वार्ड, देवली के पांच वार्ड, उनियारा के पांच जिला परिषद के वार्ड की तिथि बदली है। वहीं कुल 160 पंचायत समिति सीटों में से 86 वार्ड के चुनाव तीसरे चरण में होंगे। इनमें से पीपलू पंचायत समिति में 17, पचेवर में पचेवर में 15, मालपुरा में छह, देवली में 25 और उनियारा 23 पंचायत समिति सीट के चुनाव होंगे।

4 की जगह 3 नवंबर को होगी वोटिंग

तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव होंगे। इसके लिए 19 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन भरे जाएंगे। 23 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी, जबकि 26 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद 3 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव का रिजल्ट 20 नवंबर को जारी किया जाएगा।

चौथे चरण में कोई बदलाव नहीं

धनतेरस को देखते हुए तीसरे चरण के चुनाव की तारीख एक दिन पहले की गई है। वहीं चौथे चरण के चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Related Posts

राजधानपुरा स्कूल में किशोरी मेला:छात्रों ने आकर्षक और मॉडल प्रदर्शनियां लगाई, अच्छे प्रदर्शन पर सम्मान

Spread the love

Spread the loveराजधानपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में राज्य सरकार के निर्देश पर किशोरी मेला लगा। राजधानपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में राज्य सरकार के निर्देश पर किशोरी…

Read more

8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए पार्ट प्रथम, द्वितीय और तृतीय की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक होगी। यह परीक्षा महर्षि…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजधानपुरा स्कूल में किशोरी मेला:छात्रों ने आकर्षक और मॉडल प्रदर्शनियां लगाई, अच्छे प्रदर्शन पर सम्मान

  • October 7, 2026
राजधानपुरा स्कूल में किशोरी मेला:छात्रों ने आकर्षक और मॉडल प्रदर्शनियां लगाई, अच्छे प्रदर्शन पर सम्मान

8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

  • October 7, 2026
8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा

  • October 7, 2026
5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा